
बॉलीवुड के बैड ब्वॉय संजय दत्त की लाइफ से जुड़े इतने किस्से फेमस है कि इन सब का एक बार में जिक्र कर पाना काफी मुश्किल है।
रूपाली जायसवाल
बॉलीवुड के बैड ब्वॉय संजय दत्त की लाइफ से जुड़े इतने किस्से फेमस है कि इन सब का एक बार में जिक्र कर पाना काफी मुश्किल है। अपने अफेयर से लेकर अपनी ड्रग्स की आदत और अपने बॉलीवुड करियर से लेकर अपनी फिटनेस और ऐक्टिंग के लिए फैन्स के दिलों पर राज करने वाले संजू बाबा की लाइफ की जर्नी काफी इंट्रेस्टिंग रही है। संजू की फैन फ्लोइंग का ही नतीज़ा रहा कि संजय की लाइफ पर बनी फिल्म संजू सुपरहिट रही।

आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी ऐक्ट्रेस मां नरगिस के बहुत करीब थे। नरगिस ने अपने तीन बच्चों की परवरिश के लिए अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था। और अपने मम्मी-पापा के पहले बच्चे होने के नाते संजय अपने भाई-बहनों प्रिया और नम्रता के बीच सबसे लाडले थे।

हालांकि, संजय सिर्फ 22 साल के थे जब उन्होंने बॉलीवुड की पहली फिल्म 'रॉकी' से तीन दिन पहले ही अपनी मां को कैंसर की वजह से खोया था।

संजय की बहन नम्रता ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय' बाई यासर उस्मान, में कई ऐसी बातें शेयर की हैं जो काफी चौंकाने वाली हैं, और आप इन बातों को शायद ही जानते होंगे।

नम्रता ने शेयर किया है कि कैसे नरगिस ने बचपन में संजय के साथ स्ट्रिक्ट होने की कोशिश की, लेकिन एक मां होने के नाते वो अक्सर ही बेटे की डिमांड के आगे हारती चली गई। संजय की हरकतों से परेशान होकर नरगिस संजय को कभी सूअर, उल्लू, गधा जैसे नामों से पुकारती तो कभी कभी ज्यादा गुस्सा आने पर चप्पल भी फेंक कर मार देती थी।

किताब में संजय की बहन प्रिया दत्त के हवाले से लिखा गया है, "एक बार मैंने मां को संजय के एक दोस्त से ये कहते सुना," संजय का कमरा हमेशा बंद क्यों रहता है जब उसके दोस्त वहाँ होते हैं? क्या बड़ी बात है? मुझे उम्मीद है कि संजय समलैंगिक नहीं है। ”

साथ ही किताब में संजय पर नरगिस के अंध विश्वास पर फोकस करते हुए लिखा है, “नरगिस ने संजय पर बढ़ते सबूतों के खिलाफ भी संजय पर भरोसा किया। यहां तक कि जब लोगों ने संजय के बारे में नरगिस से बात करने की कोशिश की, तो उनका डिफ़ॉल्ट जवाब था 'मेरा बेटा कभी शराब नहीं पीता है और न ही कभी ड्रग्स को छूता है।'

हालांकि संजय पर मां का विश्वास गलत था। संजय अपनी मां की मौत के समय नशे में इस कदर डूबे थे कि जब उन्हें होश आया तो वो काफी गहरे सदमे में चले गए। संजय की मां को संजय से इतना प्यार था कि आखिरी समय में भी नरगिस ने संजय की ड्रग्स की लत के सबूत को कुबूल करने से इनकार कर दिया और यहां तक कि कई बार इस बात को कवर भी किया।

संजय को अपनी मां की मौत के दो साल बाद ही अपनी मां का आखिरी मैसेज सुनने को मिला और जिसे सुन संजय के आंसू नहीं रुके। ये मैसेज न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में नरगिस की मौत पर रिकॉर्ड किया गया था जिसमें नरगिस ने कहा है, “संजू, कुछ भी हो, अपनी विनम्रता रखो। अपना चरित्र रखो। कभी दिखावा नहीं करना।

हमेशा विनम्र रहें और हमेशा बड़ों का सम्मान करें। यही वो चीज है जो आपको बहुत दूर ले जाने वाली है, और ये आपको आपके काम में ताकत देने वाली है। ” हालांकि संजय दत्त अब बिल्कुल सुधर चुके हैं और अपनी तीसरी बीवी मान्यता और अपने दो बच्चों शाहरान और इकरा के साथ काफी खुश हैं।
0 Comments