अगर थोड़ी सी स्‍मार्टनेस दिखाई जाए तो आप अपने स्‍मार्टफोन में डिलीट की गई फोटो दोबारा रिकवर कर सकते हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्‍यान रखा जाए तो फोटो रिकवरी करने की जरूरत ही नहीं पडेगी।


जब भी नया फोन को सेटअप करें तो उसकी मैमोरी लोकेशन को मैमोरी कार्ड सेट करें, इससे क्‍या होगा जब भी आप अपने फोन में कोई फोटो सेव करेंगे तो वो फोन मैमोरी में न सेव होकर सीधे मैमोरी कार्ड में सेव होगी। अगर आपके फोन में कोई खराबी आती है या फिर वो काम करना बंद कर देता है। उस कंडीशन में भी आपकी फोटो मैमोरी कार्ड में सेव रहेंगी।


आप चाहें एंड्रायड फोन यूज कर रहे हों या फिर आईओएस, उसका बैकप हमेशा ड्राइव या फिर मेल में सेव रखें। इसके लिए आपको मैन्‍युअल कुछ भी नहीं करना। अब फोन की सेटिंग में जाकर ऑटोमेटिक बैकप के ऑप्‍शन को सेट कर देना है और रही फोटो की बात तो उसके लिए आप गूगल फोटोज़ में अपनी सारी फोटोज़ का बैकप सेव कर सकते हैं। इससे आपकी फोटो भी सेव रहेंगी साथ ही उन्‍हें आप अपने पीसी में भी सेव कर सकते हैं।


रिकवरी सॉफ्टवेयर यूज़ करें 


धोखे से अगर आपने फोन की फोटो डिलीट कर दी हैं साथ ही कहीं पर बैकप भी नहीं सेव है तो फोटो रिकवर करने का एक रास्‍ता है रिकवरी सॉफ्टवेयर जो डिलीट की हुई फोटो को भी रिकवर कर सकता है। Asoftech Photo Recovery एक ऐसा ही सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से डिलीट की गई फोटो दोबारा रिवकर कर सकते हैं।
पहली स्‍टेप


सबसे पहले अपने पीसी में Picture Recovery Software को इंस्‍टॉल करें, इंस्‍टॉल करने के बाद उसे पीसी में रन कराएं। अगर फोन या फिर कैमरे के मैमोरी कार्ड से फोटो रिकवर करना चाहते हैं तो कार्ड को निकाल कर उसे पीसी में लगाएं या फिर यूएसबी केबल से फोन को पीसी में कनेक्‍ट करें।


सॉफ्टवेयर को ओपेन करें और यएसबी या फिर कार्ड कनेक्‍ट करने के बाद जो नई ड्राइव दिखे उसे सलेक्‍ट करें। अब सॉफ्टवेयर में दिए गए स्‍कैन के ऑप्‍शन पर क्‍लिक करें, थोड़ी देर में डिलीट कर गई फोटो सॉफ्टवेयर में दिख जाएंगी जिन्‍हें बाद में रिकवर कर सकते हैं।