आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में अनियमित खानपान, खानपान में तेल मसालों का अधिक मिश्रण, वही शुद्ध आहार नहीं मिल पाना आदि के कारण हर व्यक्ति कोई न कोई बीमारी से परेशान रहता है और इसके लिए दवा खाता है. जिसमें बहुत सारे पैसे भी खर्च हो जाते हैं. तो आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रात को खाना खाने के बाद आप नियमित सेवन करते हैं तो आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है.

चलिए जानते हैं उस चीज के बारे में.
दरअसल हम जिस चीज के बारे में बात कर रही हैं वह है अजवाइन. अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर से संबंधित समस्याओं को दूर करने में किसी दवाई से कम नहीं है. जो लोग बीमारी से बचना चाहते हैं उन्हें रात को खाना खाने के बाद एक चम्मच अजवाइन जरूर खाना चाहिए. ऐसा करने से शरीर से संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाती है.

चलिए जानते हैं इसके फायदे-
* अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो अजवाइन का सेवन करना आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है. अजवाइन में एंटी एसिड गुण होते हैं जो एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन में एक चम्मच जीरा और थोड़ा सा अदरक का पाउडर मिलाकर नियमित सेवन करें.
* कब्ज और गैस की समस्या आजकल आम हो गई है. ऐसे में अजवाइन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें थाईमोल की मात्रा अधिक होती है जिससे गैस्ट्रिक रस का स्राव बढ़ता है. इसके अलावा अजवाइन में रेचक गुण भी मौजूद होते हैं जिस कारण कब्ज की समस्या दूर होती है और मल त्यागने में आसानी होती है.
* अजवाइन आपकी कोलेस्ट्रोल लेबल को ठीक रखती है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है. इसके अलावा यह सीने के दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करती है. इसके लिए आप एक चम्मच अजवायन को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं.
* गुनगुने पानी के साथ नियमित अजवाइन का सेवन करने से ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से भी राहत मिलती है. आप दिन में दो बार गुड़ के साथ अजवाइन का सेवन कर सकते हैं. अजवाइन में एंटीस्पेज्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण मौजूद होते हैं जो अस्थमा से राहत पहुंचाते हैं.
* अजवाइन मुंह की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है. अगर आपको दांत में दर्द है तो अजवाइन से राहत मिल सकती है. आप अजवाइन का तेल और लौंग का तेल मिलाकर दांत पर लगाएं तो इससे दर्द भी कम होगा और मुंह से दुर्गंध भी नहीं आएगी.
0 Comments