
किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाले वायरल व इन्फेक्शन से बचाव रखती है। बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसी ड्राई फ्रूट आइटम अगर मुट्ठी भर खा लें तो दिनभर का पोषण आपको आसानी से मिल जाता है। लगभग 100 ग्राम किशमिश में 249 कैलोरीज़ होती हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. इसी वजह से स्पोर्ट्सपर्सन इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं. वहीं, इसी गुण के कारण किशमिश को कई तरह के हेल्थ टॉनिक्स में भी इस्तेमाल में लाया जाता है।

किशमिश में फल-पोषक तत्वों की उच्च सामग्री होने के कारण ट्राइग्लिसराइड्स का भी उच्च स्तर पाया जाता है, जिससे मधुमेह, हृदय रोग और फैटी लिवर कैंसर के विकास की संभावना बढ़ सकती है।
किशमिश का सेवन हमारे लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसका अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। किशमिश में फ्रुक्टोज़ के साथ-साथ ग्लूकोज़ भी भरपूर मात्रा में होता है जो वजन को बढ़ाती है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से सांस में दिक्कत, उल्टी, डायरिया और बुखार जैसी समस्या भी हो सकती हैं और इससे एलर्जी की समस्या भी होती है।

किशमिश के अधिक सेवन से कैलोरी की मात्रा शरीर में अधिक बढ़ जाती है, जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। शरीर का अधिक वजन कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
0 Comments