बॉलीवुड एक्टर्स की तरह भोजपुरी एक्टर्स का जादू भी कुछ कम नहीं है। निरहुआ और खेसारी लाल जैसे एक्टर्स ने अभिनय से अपनी ख़ास पहचान बनाई है। बॉलीवुड और टॉलीवुड के बाद भोजपुरी तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं, भोजपुरी के कुछ खास एक्टर्स की बीवियों से।




पवन सिंह


पवन सिंह को भोजपुरी के सबसे मशहूर गायक और अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। पवन सिंह ने एक नहीं बल्कि दो बार शादी की है। उनकी पहली शादी प्रियंका कुमारी सिंह से साल 2014 में हुई थी। शादी के अगले वर्ष में पवन की पहली पत्नी का निधन हो गया था। साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की है। उनकी दूसरी बीवी बेहद खूबसूरत है।




विक्रांत सिंह राजपूत


भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की पत्नी खुद भी भोजपुरी की सुपरस्टार हैं। उनकी पत्नी को आप भी अच्छी तरीके से जानते होंगे। उनकी पत्नी का नाम मोनालिसा है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों के लिए काम किया है। मोनालिसा टीवी की दुनिया का भी जाना पहचाना चेहरा है। मोनालिसा से विक्रांत की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी। 2017 में कपल ने शादी की थी।




रवि किशन


भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्म जगत में भी बड़ा नाम कमाने वाले अभिनेता रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। रवि अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। प्रीति किशन से रवि किशन ने सालों पहले विवाह किया था। इनकी तीन बेटियां भी हैं।