
सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है जिसमे कई लोगो को अच्छे कैमरे वाला फोन चाहिए होता है तो कुछ लोग गेम के शौकीन होते है और उनको एक अच्छी परफॉर्मेंस यानी बढ़िया प्रोसेसर और रैम वाला फोन चाहिए होता हैं।
ऐसे में अगर आप एक स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आप कम बजट के एक अच्छा और दमदार फोन की तलास में है तो इसके बारे में अच्छे से रिसर्च करना जरूरी भी हैं।
8 हजार की कीमत में आने वाले 4 बेस्ट फ़ोन्स में इनकी कीमत तो कम है पर बाकी बहुत सी चीजें आपको ज्यादा मिलती है जैसे बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ मे अच्छा कैमरा और भी बहुत कुछ। तो चलिए जानते हैं इन फ़ोन्स के बारे में।
1. रेडमी A8 ड्यूल

Redmi 8A Dual कई सूरतों में एक अच्छा और लो रेंज में आने वाला स्मार्टफोन हैं जिसमे आपको ये कम कीमत में बहुत कुछ ऑफर करता हैं। जहां इस फोन का दो वैरिएंट अवेलेबल हैं।
जिसमे इसका एक 2GB/32 GB की स्टोरेज के साथ मे आने वाला वेरियंट है जिसकी कीमत 6999 रुपए हैं और दूसरा 3GB/32GB की स्टोरेज वाला वैरिएंट हैं।
रेडमी A8 ड्यूल फोन स्पेसिफिकेशन्स
बात करे इसके बाकी की डिटेल्स की तो इसमें 6.22 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है जो की एक डॉट नॉच डिस्प्ले डिजाइन के साथ मे आता है।
कैमरा: इसमे फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का Ai प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मिलता है। वही इसमे फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का Ai बेस्ड कैमरा देखने को मिलता हैं।
वही इस फोन में आपको 5000 mAh की बैटरी देखने को मिल जाता हैं। जो की 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता हैं साथ ही यह Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
इसमें वायरलेस रेडियो और गूगल लेंस सपोर्ट के साथ फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाता हैं। वही यह तीन कलर में उपलब्ध है जिसमे स्काई व्हाइट और सी ब्लू और मिडनाइट ग्रे कलर शामिल हैं।
2. रियलमी 3

रियलमी भी एक अच्छा फोन है जिसे लोग मार्किट में बहुत पसंद कर रहे है यह फोन कुल तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमे इसका सबसे सस्ता वैरिएंट 3GBरैम/32GB स्टोरेज वाला आता हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपए हैं। साथ ही बात करे इसके दूसरे स्पेक्स की तो यह 6.22 इंच के डॉट नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ मे आता हैं।
रियलमी 3 फोन स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वही सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 13MP का Ai बेस्ड कैमरा लेंस मिलता है।
पावर के लिए इस फोन में आपको 4230 mAh की बैटरी का सपोर्ट मिल जाता है। जिसमें Ai Power Master का सपोर्ट दिया गया है। यह स्क्रीन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन तकनीक से लैस फीचर के साथ मे आता है जिसकी वजह से इसकी बैटरी लाइफ 10 फीसदी तक बढ़ जाती है।
आपको इसमे गूगल लेंस का सपोर्ट के साथ मे स्लो मोशन वीडियो का सपोर्ट देखने को मिल जाता है और यह फोन ग्रेडिएंट यूनिबॉडी डिजाइन के साथ मे आता है।
3. टेक्नोल स्पार्क गो प्लस

बड़ी बॉन्ड्स के प्राइस भी कई बार बड़े होते है पर टेक्नो का यह टेक्नो स्पार्क गो प्लस फोन आप कम कीमत पर बहुत सी फ़ीचर्स को देता हैं। वही इस फोन की बात करे तो यह फोन 6.52 इंच के एक बड़े (HD+ Display) डॉट नॉच डिस्प्ले के साथ में आता है। वही इसकी प्राइस की बात करे तो यह 6,299 रुपए की कीमत में आता है।
टेक्नो स्पार्क गो प्लस फोन स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया हैं और वही सेल्फी के लिए भी इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वही यह 2GB रैम/32GB स्टोरेज के साथ मे सिंगल वैरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध है।
पावर के लिए इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जिसमें Ai बेस्ड पावर सेविंग और सेफ चार्जिंग जैसे फीचर्स को यह सपोर्ट करता हैं।
वही यह इस फोन में आपको स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाता हैं।
4. वीवो Y91i

वीवो के स्मार्टफ़ोन्स भी कम कीमत पर यूज़र्स के लिए मार्किट में उपलब्ध हैं जहां वीवो भी कम कीमत पर बहुत सी चीजें ऑफर करता है अपने फोन पर। बात करे Vivo Y91i स्मार्टफोन की तो यह 6.22 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया हैं। साथ ही यह वाटर ड्रॉप (Bezel-less) डिस्प्ले डिजाइन के साथ मे आता है। वही इसकी कीमत की बात करे तो यह 7990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
वीवो Y91i फोन स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 2GB रैम/32GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ मे आता हैं।
वही अगर इसके कैमरे की बात करे तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी दिया गया है और सेल्फी के लिए 5MP का दिया गया हैं।
वही को फोन को पावर करने के लिए इसमे 4030 mAh बैटरी दिया गया है जो स्मार्ट पावर मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है।
फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है पर फिंगरप्रिंट का सपोर्ट नही दिया गया है.
0 Comments