बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को सभी बहुत मिस कर रहे हैं. खासतौर पर सुशांत के घर वाले अब तक इस बात पर यकीन हीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब उनके बीच मौजूद नहीं है. सुशांत की बहन श्वेता ने एक बार फिर से अपने भाई को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका में रहती हैं और अपने भाई से जुड़े कई पोस्ट्स लगातार शेयर कर रही हैं. हाल ही में शेयर किए अपने पोस्ट में श्वेता ने सुशांत का हाथ से लिखा हुआ नोट शेयर किया. जो एक्टर ने अपनी बहन श्वेता को मोटिवेट करने के लिए ही लिखा था. यह कार्ड सुशांत ने अपनी बहन को कुछ समय पहले ही दिया था. इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था- ‘जो लड़कियां कहती हैं कि वे कर सकती हैं और जो कहती हैं कि वे नहीं कर सकती है. आमतौर पर दोनों ही सही होती हैं. आप इनमें से पहली वाली हैं. लव यू. भाई, सुशांत.’

इस पोस्ट से पहले भी श्वेता ने अपने भाई के लिए एक पोस्ट लिखा था. जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ सुशांत को लेकर बातचीत का जिक्र किया था. इसके साथ ही श्वेता ने सुशांत के फैंस से यह भी कहा था कि सबको मजबूत बने रहने की जरूरत है. श्वेता ने लिखा था- ‘जब मैंने अपने बेटे निर्वाण को बताया कि मामा अब नहीं रहे तो उसने मुझसे कहा कि लेकिन वो आपके दिल में तो जिंदा है. ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि तीन बार कहा. जब एक पांच साल का बच्चा इस तरह की बात करता है तो इससे पता चलता कि हम सभी को कितना स्ट्रॉन्ग रहना है. आप सभी मजबूत बने रहिए. खासकर सुशांत के फैंस. प्लीज इस बात को समझिए कि सुशांत आज भी हम सबके दिल में रहता है और वो हमेशा रहेगा. प्लीज ऐसा कुछ मत कीजिएगा जिससे उसकी आत्मा दुखे.’