देश-दुनिया में कोरोना महामारी की वजह फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से बंद है. अब जुलाई महीने में धीरे धीरे इक्का-दुक्का फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के आसार हैं. मुम्बई समेत देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बॉलीवुड फिल्म निर्माता शूटिंग को लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं.
अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘बेल बॉटम’ की टीम ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने का मन बना लिया है और इसे लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है. पहले फिल्म की शूटिंग मई में शुरू की जानी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग को रद्द करना पड़ा था.
अब अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. आपको बता दें कि अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता स्टारर जासूसी ड्रामा फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग अगस्त महीने से ब्रिटेन के विभिन्न इलाकों में की जाएगी. यह पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर शूटिंग शुरू होने जा रही है.
0 Comments