कोरोना वायरस के कारण क्रिकेटरों को घर में रहने की आदत सी हो गई है। क्रिकेटर्स पिछले कई महीनों से क्रिकेट के बंद होने के कारण घर में बंद है ऐसे में वो किसी ना किसी तरह से अपने समय का निकालने की कोशिश कर रहे हैं।ये क्रिकेटर्स इस समय को तो सोशल मीडिया पर ही बिता रहे हैं।
खिलाड़ियों का फिमेल वर्जन बनाने की मची होड़
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स एक-दूसरे खिलाड़ियों के साथ जुड़कर चैट करते हैं तो कभी अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं। इसी बीच इन दिनों तो एक खुराफाती एप ने खाली सुर्खियां बटोर रखी हैं।

एक नया एप आया है जिसमें किसी भी पुरुष का महिला वर्जन बनाया जा सकता है। इसी कारण से भारतीय क्रिकेटर्स में भी इन दिनों से क्रिकेटर्स का फिमेल वर्जन बनाने की होड़ सी लगी हुई है। जिसमें इस बार ने ये काम किया।
हरभजन सिंह ने बनायी पुराने खिलाड़ियों की फिमेल वर्जन फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर मौजूदा खिलाड़ियों की फिमेल वर्जन की बनायी गई तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने गर्लफ्रैंड बनाने के बारे में पूछा था तो हरभजन सिंह उसमें कूद पड़े थे और उन्होंने अपनी पसंद बतायी थी।
View this post on Instagram
A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on Jun 23, 2020 at 2:52am PDT
इसके बाद हरभजन सिंह को भी पुराने खिलाड़ियों यानि अपने दौर के खिलाड़ियों का फिमेल वर्जन बनाकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, , वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह, खुद भज्जी ने अपनी भी फोटो बनायी तो कुछ और खिलाड़ियों को भी इसमें रखा।
सौरव गांगुली ने किया ये कमेंट, दादा ने खुद की बनी तस्वीर को किया पसंद
इस फेस एप के जरिए बनायी गई फोटो को जब भज्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसके बाद उन्होंने पूछा कि आप किस लड़की के साथ डेट पर जाना चाहेंगे। तो इस पर एक से एक मजेदार कमेंट आ रहे हैं लेकिन सबसे मजेदार कमेंट सौरव गांगुली का रहा।

अपने दौर के कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई के अध्यक्ष ने अपना रिएक्शन दिया। दादा ने कमेंट करते हुए कहा कि “मुझे वो लड़की पसंद है जो बीच में आकर्षक चश्मा लगाए हुए है। “यानि वो फोटो खुद सौरव गांगुली की ही है। तो इसके अलावा शिखर धवन ने कमेंट कर भज्जी के फोटो पर लिखा कि पाजी आप श्रीदेवी जैसी लग रही हैं।
0 Comments