
दुनिया भर में फिलहाल कोरोना का कहर जारी है जिसकी वजह से फिलहाल दुनिया भर में कोई स्पोर्ट्स नहीं खेला जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी क्रम में पिछले कुछ समय से टीवी पर रामायण प्रसारित किया जा रहा है जो कि भारत के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। और हम लोग के पास भी क्रिकेट नहीं होने की वजह से कोई काम नहीं है और हम घर पर बैठे हुए हैं। इसी क्रम में हम बात करेंगे कि अगर क्रिकेटर्स को रामायण का किरदार दिया जाए तो कौन से क्रिकेटर पर किसका किरदार बेहतर लगेगा।
क्रिस गेल

अगर रामायण के सबसे बड़े किरदार रावण के बारे में बात करें तो यह किरदार शायद क्रिस गेल पर काफी बेहतर लगेगा। अगर प्रवृत्ति के अनुसार भी देखें तो क्रिस गेल इस रोल में काफी बेहतर लगेंगे।
युवराज सिंह बन सकते हैं लक्ष्मण

अगर लक्ष्मण के किरदार के बारे में बात करें तो यह किरदार युवराज सिंह पर काफी बेहतर लगेगा, हालांकि युवराज सिंह उतने गुस्सैल प्रवृत्ति के नहीं है।
रोहित, धोनी और कोहली का किरदार

भारत के अन्य खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी पर राम का किरदार काफी बेहतर लगेगा और विराट कोहली को हनुमान बनाया जा सकता है। वही रोहित शर्मा भारत के किरदार में बेहतर लग सकते हैं। अगर रामायण के सबसे अहम किरदार दशरथ के बारे में बात करें तो इस किरदार में कपिल देव पाजी काफी बेहतर नजर आ सकते हैं।
0 Comments