'भाबी जी घर पर हैं' की गोरी मेम यानी कि सौम्या टंडन इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सुपरहिट कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं में अनीता मिश्रा का किरदार निभाकर वह एक घरेलू नाम बन गईं ।

सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी । दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे । सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे । सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया । सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी ।

सौम्या इन दिनों पीएम मोदी के लॉक-डाउन आदेशों का पालन कर रही हैं । वह अपने पति के साथ लूडो गेम खेलकर अपना समय गुजार रही है । मालूम हो कि मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी होस्ट सौम्या टंडन का जन्म 3 नवंबर, 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ । साल 2006 में सौम्या ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ऐसा देश है मेरा' के जरिए की थी ।

0 Comments