भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया. रैना और प्रियंका के लिए ये बेहद ही खुशी की बात है. भारतीय खिलाड़ी रैना काफी समय से भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से 3 अप्रैल 2015 को शादी कर अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया। प्रियंका स्टाइलिश और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी हैं। आज के लेख में हम आपके साथ प्रियंका चौधरी के बारे में कुछ राज़ साझा करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं प्रियंका चौधरी के जीवन से जुड़े कुछ राज़-

1- रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत (बागपत) जिले से है। दोस्तों मुरादनगर में प्रियंका के पिता की नौकरी के कारण, उनका परिवार मुरादनगर में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के क्वार्टर में रहता है। दोस्तों आपको बता दें कि CSK के बल्लेबाज सुरेश रैना का पूरा परिवार भी यहीं रहा था। दोस्तों एक जगह पर रहने के कारण, प्रियंका चौधरी और सुरेश रैना की माँ आपस में अच्छे दोस्त बन गए। आपको अवगत करा दें रैना और प्रियंका के पिता एक साथ काम करते थे।

2- रैना की पत्नी प्रियंका ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के बाद गाजियाबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद रैना की धर्मपत्नी प्रियंका ने कुछ समय के लिए बैंगलोर में एक आईटी पेशेवर के रूप में काम किया।
3-सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका को विप्रो से सबसे बड़ा ब्रेक मिला और प्रियंका फिर विप्रो की नौकरी करने के लिए खूबसूरत देश नीदरलैंड (कंपनी शाखा) चली गईं।

4- रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी के दो भाई अभिषेक और विवेक चौधरी हैं। प्रियंका के दोनों ही भाई इंजीनियर हैं. रैना की पत्नी प्रियंका का एक भाई बेंगलुरु में जबकि दूसरा भाई नोएडा में नौकरी करता है।
5- सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका को साहित्य और समाज से संबंधित किताब पढ़ने का बहुत शौक है. इसके अलावा रैना की पत्नी प्रियंका की रूचि क्रिकेट और संगीत में भी बहुत ज्यादा है।
0 Comments