कोरोना की जंग में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को दुनियाभर से तारीफे मिल रही है। इसी बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी के प्रयासों को जमकर सराहा है। उन्होंने पत्र लिखकर पीएम मोदी के नेतृत्व और कोरोना माहमारी को लेकर भारत सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के डेवलेपमेंट और डिजिटल इनोवेशन की भी तारीफ की है।


बिल गेट्स ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि, वह कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के द्वारा उठाये गए कदमों की सराहना करते है। महामारी से लड़ने के लिए देश में हॉटस्पॉट चिह्नित करने और लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए लॉकडाउन, क्वारंटाइन और जरूरी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना सराहनीय है। साथ ही आपने रिसर्च और डेवलेपमेंट के साथ-साथ डिजिटल इनोवेशन पर भी काम किया है।


माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने भारत सरकार के आरोग्य सेतु ऐप की तारीफ भी की। उन्होंने कहा ‘उन्हें खुशी है कि भारत सरकार कोरोना से लड़ने के लिए अपनी पूरी डिजिटल क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। यही नहीं भारत सरकार का आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस ट्रैकिंग, संपर्क का पता लगाने के साथ-साथ और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम कर रहा है।’ बता दे कोरोना की जंग में पीएम मोदी प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में टॉप पर है।