एमसीएक्स पर जून वायदा मार्केट का रेट आज 0.5 फीसदी मतलब की 235 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 45,500 रुपये के स्तर पर आ गया है। बता दें कि इसके पहले सत्र में भी सोने के रेट में लगभग 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह से दो दिन में लगभग 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। देशभर में लॉकडाउन की वजह से सोने के रेट में उथल-पुथल देखने को मिल रही है।


निवेशकों के लिए यह काफी महंगा
बीते हफ्ते ही सोने का रेट 47,327 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भारतीय डेरिवेटिव मार्केट में लाभ बुकिंग देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर आज इसमें 0.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


इसके साथ ही चांदी का नया रेट 42,940 रुपये प्रति किलोग्राम है। डॉलर के भाव में 0.15 फीसदी की मजबूती आई है, जिसके बाद अन्य करंसी में गोल्ड खरीदने वाले निवेशकों के लिए यह काफी महंगा पड़ रहा है।


ग्लोबल मार्केट में ये है रेट
ग्लोबल मार्केट में सोने को देखें तो आज यहां भी सोना के रेट लगभग एक हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। ऐसे में निवेशक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि लॉकडाउन खुलने के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।


सोमवार को ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सोने का रेट 0.5 फीसदी लुढ़का। जिसके बाद ये 1,675.92 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया। बीते सत्र को मिलाकर ये गिरावट लगभग 2 फीसदी तक पहुंच गई है।