आप अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को देखते होंगे, जिनके पेट ने बेडौल आकार ले लिया है। अगर ये आपको इतना अजीब लगता है तो बेडौल शरीर वाले उसे शख्स को खुद कितना बुरा लगता होगा। कई बार ये बेडौल पेट लोगों के बीच इंबैरेसमेंट की वजह भी बन जाता है। अगर आपके घर में भी कोई ऐसा शख्स है और आप उसे फिट बनाना चाहती हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट में अपनाकर देखिए। एक ओर जहां इन उपायों का कोई नुकसान नहीं है वही घर में उपलब्ध होने के कारण आप आसानी से इन्हें अपना भी सकती हैं।


1. अपने पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए ये सबसे आसान और असरदार तरीका है। एक गिलास गरम पानी में कुछ बुँदे निम्बू का रस डाले और थोरा सा नमक या शहद मिलाकर हर रोज सुबह खाली पेट जरुर पीये।


2. अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो फैट को काटते हैं। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए आप अदरक का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए अदरक को दो टुकड़ों में काट लें और एक कप पानी में उबालें। 10 मिनट तक पकाने के बाद अदरक के टुकड़े हटा लें और इसे चाय की तरह पिएं।


3. वजन घटाने या मोटपा कम करने के लिए शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। गुणकारी शहद की थोड़ी सी मात्रा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलकार पीएं और फर्क देंखे। इससे आपके पेट पर जमा चर्बी कुछ दिनों में ही गायब हो जाएगी।


4. इससे आपका मेटाबालिजम बढ़ता है जिससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे और पेट कम कर पाएंगे। व्ययायाम के बाद शरीर जो फैट बर्न करता है उसे निकलने के लिए पानी बहुत जरूरी है।


5. परफैक्ट बॉडी पाने के लिए नाश्ते में दलिया खाना शुरू करें। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो फैट को कम करने में सहायक होता है। दलिया खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।