बदलती लाइफ स्टाइल में सबसे ज्यादा असर मोटापे के रूप में सामने आया है। वजन बढ़ना या ओबेसिटी होना एक बीमारी ही है। बड़ी समस्या एक्सरसाइज नहीं करना और ऐसा खाना खाना जो ना केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है। दरअसल, यदि एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे घटाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि इसे आसान बनाया जा सकता है। हफ्ते भर का समय है तो भी इतना वजन तो घटा ही सकते हैंं कि कुछ असर दिखे। बस आपको कुछ चीजों का सेवन करना जरूरी है। आइए बताते हैं कुछ ऐसी कुदरती चीजें जो आपका वजन आसानी से घटा सकते हैंं। 



आडू़ 


डाइटिंग पर होने के बावजूद आडू़ हर रोज खाया जा सकता है क्योंकि ये वजन कम करता है। एक आडू़ में महज 70 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ाती है। इसमें फाइबर भी होता है जो आंतों के लिए अच्छा होता है। 




टमाटर

टमाटर भी कच्चे सलाद के तौर पर रोज खाएं तो वजन छूमंतर हो जाएगा। दरअसल, टमाटर में बीटा कैरोटिन व आईकोपीन होता है जो वजन पर नियंत्रण करता है। टमाटर में ज्यादा फाइबर होता है और इसके रेशे शरीर के चयापचय प्रक्रिया में सहायक बनते हैं। यही नहीं टमाटर खून भी बढ़ाता है। 



खीरा

खीरा यूं तो सलाद में शामिल है, लेकिन ये वजन कम करने का भी नायाब नुस्खा हैं। खीरे में 90 फीसदी पानी होता है इसलिए खाने से पहले खीरा खाएं ताकि पेट भरा महसूस हो। इसे नियमित तौर पर खाने से हफ्तें में दो किलो वजन तो कम हो ही जाएगा। फिलहाल सर्दियों के मौसम में भी बाजार में खीरे आ रहे हैं। गर्मी में इसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। 



नींबू और शहद 


सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहर मिलाकर पीने से भी तेजी से वजन कम होता है। यदि इसे रोजाना लेकर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको तुरंत फायदा मिलेगा। शहर ना केवल खून साफ करता है बल्कि इसमें प्रोटीन भी होता है। यह इंस्टंट एनर्जी भी प्रदान करता है। इसके अलावा नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो गैस, एसीडिटी की समस्या से राहत दिलाता है।