
Corona Virus Outbreak: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने दुनियाभर में हाहाकार मचा रखा है. जिसे देखते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने देशभर में लागू लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाकर 03 मई तक आगे बढ़ा दिया है. साथ ही लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. कोरोना से बचने के लिए लोगों को समय-समय पर हाथ धोने की सलाह भी दी जा रही है. दरअसल, कोरोना वायरस के बैक्टेरिया सतहों पर कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं.
ऐसे में इसका प्रकोप रोजाना बढ़ता नजर आ रहा है. इसी बीच सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने दाढ़ी रखने वाले लोगों को इस से ज्यादा खतरा होने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक सीडीसी ने एक स्टडी में पाया है कि, दाढ़ी रखने वालों को अन्य लोगों की तुलना में कोरोना वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा है. कोरोना वायरस से बचने के लिए हाईजीन का ख्याल रखना बहुत जरूर है.
इसके लिए घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं. और किसी भी वस्तु को छूते वक्त बराबर हाथ धोने चाहिए. सीडीसी का कहना है कि मुंह को कवर करने वाला मास्क बालों की वजह से चेहरे पर अच्छा से फिट नहीं हो पाता. इसी वजह से दाढ़ी रखने वाले इंसानों के लिए कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा है. वही एक यूनिवर्सिटी के मुताबिक इनफेक्लिशस स्पेशलिस्ट व एलर्जी स्पेशलिस्ट ने कुछ समय़ पहले बताया था कि इंसान के नाखून उसके लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं.
दरअसल, हमारे नाखूनों के बीच बैक्टीरिया वायरस, मैल या कचरा बड़ी सरलता से जमा हो जाता है व जब कोई अपने दांत चबाता है तो ये सब चीजें शरीर में बड़ी सरलता से पहुंच जाती हैं. इस कारण से यह कहा जाता है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हाईजीन का पूरा ख्याल रखना जरूरी है. बियर्ड यानी दाढ़ी या नाखूनों की बारीकी से सफाई करनी चाहिए. जिससे कोरोना जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम किया जा सके.
0 Comments