अपनी ताक़त को पहचाने- एक बात याद रखिये व्यक्ति को हमेशा अपनी शक्ति पहचानकर ही किसी काम को अपने हाथ में लेना चाहिए सामर्थ्य से ज्यादा काम करने पर व्यक्ति के हाथ हमेशा असफलता ही लगती है।




मित्र पहचाने- आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति में हमेशा दोस्त और दोस्त की शक्ल में मौजूद दुश्मन को पहचानने का गुण मौजूद होना चाहिए अगर जरूरत के समय आपने मित्र के वेश में आपने शत्रु से मदद मांग ली तो न सिर्फ आपकी मेहनत बेकार हो सकती है बल्कि आप दूसरों के सामने उपहास का कारण भी बन जाएंगे।




खुद से पूछे तीन सवाल- कोई काम शुरू करने से पहले स्वयं से तीन सवाल जरूर कीजिये मैं ये क्यों कर रहा हूं इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल हो पाऊंगा।




वर्तमान में जीना सीखें- हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए और न ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।


धन कमाने और खर्च करने का सही ज्ञान- जीवन में सफलता पाने के लिए धन के आय और व्यय की सही सही जानकारी होनी चाहिए व्यक्ति को कभी भी जोश में आकर आय से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए।