फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला आजकल लॉकडाउन में अपने घर पर ही है। इस दोरान एक्ट्रेस बहुत सी मजेदार चीजें कर रहीं है। उन्होंने हाल ही में यह बताया था कि लॉकडाउन के चलते उनके पास काफी खाली समय है। अपने लॉकडाउन के समय को वह पॉजिटिव तरीके से इस्तेमाल करना चाहती हैं। आपको बता दें की अभी वो लर्निंग, रीडिंग और फिल्में देखकर ही अपना ज्यादा समय बिता रही हैं। बीते दिनों ही उन्होंने 50 पुशअप्स किए और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।




इस वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘एक दौर ऐसा था जब मैं एक मिनट में 46 पुशअप्स कर लिया करती थी लेकिन अब मैं उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं हूं हालांकि मैं फिर भी कोशिश करूंगी।’ आलिया शुरुआत में 10 पुशअप्स करती हैं और उसके बाद वह थक जाती हैं। अंत में वह ब्रेक लेते हुए किसी तरह पचास पुशअप्स पार कर ही लेती है। आपको पता ही होगा कि आलिया अपने फ्री समय में फोटोशॉप इस्तेमाल करना भी सीख रही हैं और अपनी एडिटिंग स्किल सुधारने की कोशिश में लगी हुईं हैं।




बता दें की आलिया एडिटिंग सॉफ्टवेयर Avid में कोर्स के जरिए भी कई नई प्रकार की एडिटिंग सीखने में लगी हुईं हैं। वैसे इस सॉफ्टवेयर को आलिया ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल किया था जब वह डायरेक्शन की पढ़ाई कर रहीं थी। आप जानते ही होंगे आलिया ने सैफ अली खान और तब्बू के साथ फिल्म जवानी जानेमन से अपने करियर की शुरुआत की थी अब जल्द ही वह एक नयी फिल्म के साथ आने वाली है।