टेक डेस्क | चीनी ऐप्स के बेन होते ही भारतीय ऐप की बड़ी संख्या में मांग बड़ी है, इसी मौके पर डिजिटल इंडिया के पांच साल पूरे होने पर सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजिटल इंडिया के लिए काम कर रहे स्टार्टअप्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में गूगल प्लेस्टोर और एप स्टोर से एप बहुत डाउनलोड होते हैं।
लेकिन अब एप अपलोड करने का वक्त आ गया है, हालांकि भारतीय कंपनियां पिछले कई महीनों से इस मुद्दे पर तेजी से काम कर रही हैं। चीन के साथ सीमा-विवाद के बाद सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद से ही एक के बाद एक मेड इन इंडिया मोबाइल एप की बाढ़ सी आ गई है। सोशल मीडिया एप शेयरचैट ने अब टिकटॉक की तरह ही अपना एक नया शॉर्ट विडियो एप मोज (Moj) लॉन्च कर दिया है।
मोज (Moj) एक घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी पैरेंट कंपनी शेयरचैट है। मोज (Moj) को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मोज के फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। इसमें भी आपको शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे,यह एप 15 भारतीय भाषाओं में है। इसमें अंग्रेजी का सपोर्ट नहीं है। शेयरचैट ने मोज (Moj) को चुपके से लॉन्च कर दिया है और 50 हजार लोगों ने इस एप को डाउनलोड भी कर लिया है। इस एप को प्ले स्टोर पर 5 में 4.3 रेटिंग भी मिली है।


0 Comments