रियलमी जल्द ही एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Realme C11 स्मार्टफोन 30 जून को लॉन्च हो सकता है। फेसबुक पर एक पोस्ट के दौरान रियलमी ने इस बात का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो एक नया प्रोसेसर है।

हालांकि रियलमी ने इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है। वहीं कुछ टिप्स्टर ने इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर जारी किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा।

यह जानकारी रियलमी मलेशिया ने फेसबुक पेज पर शेयर की है। जिसके मुताबिक Realme C11 स्मार्टफोन मलेशिया में 30 जून को 11 बजे (भरतीय समयानुसार 8.30 बजे) लॉन्च होगा। रियलमी ने पिछले हफ्ते इस बात की जानकारी दी थी कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

Realme C11 में क्या होगा खास

बता दें कि इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। यह 12एनएम प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो Cortex A53 सीपीयू के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बातक करें तो कंपनी रियमली सी11 में 6.5 इंच का मीनी ड्रॉप डिस्प्ले और डुअल सिम कार्ड स्लॉट दे सकती है। फोन में 2 जीबी रैम मिलेगा। इसके साथ ही 32 जीबी का स्टोरेज दिया जा सकता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक रियलमी सी11 स्मार्टोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कथित रूप से RMX2185 मॉडल नंबर से स्पॉट किया गया है।


यह फोन एंड्रॉयड 10 और रियलमी यूआई के साथ आ सकता है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं भारत में यह स्मार्टफोन किस नाम से लॉन्च होगा। कुछ दिनों पहले रियलमी नारजो सीरीज के नए स्मार्टफोन की रिपोर्ट आई थी। संभवतः कंपनी इस फोन को भारत में नारजो सीरीज के तहत लॉन्च कर सकती है।