अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को बीतेे 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 21 मरीजों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 16 मौत अहमदाबाद जिले में हुई वहीं सूरत जिले में 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह राज्य में अब तक कोरोना से 1685 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा 1348 मौतें अहमदाबाद जिले में हुई है। सूरत में अब तक 128 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वडोदरा में 47, गांधीनगर में 23, पंचमहाल में 15, अरवल्ली में 14, भावनगर व आणंद जिले में 13-13, मेहसाणा में 11, पाटण जिले में 10, बनासकांठा जिले में 8, साबरकांठा जिले में 7, भरूच जिले में 6, राजकोट, कच्छ व खेड़ा जिले में 5-5, अमरेली व सुरेन्द्रनगर जिले में 4-4, जामनगर व वलसाड जिले में 3-3, बोटाद, पोरबंदर, छोटा उदेपुर व महीसागर जिले में 2-2 मौत हो चुकी है वहीं जूनागढ़, नवसारी व मोरबी व अन्य राज्य में एक-एक मरीजों की मौत दर्ज की गई है।