नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर व्हाट्सएप सबसे पॉपुलर एप बना हुआ है, जिसकी सहायता से लोग इमेज और वीडियो आसानी से शेयर कर देते हैं। इसी का नतीजा है कि व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या करीब 2.25 अरब के करीब है। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए नए-नए फीचर की लॉन्चिंग करता रहता है। व्हाट्सएप पर किसी कॉन्टेक्ट के साथ मैसेज की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि यदि कोई खास या विशेष मैसेज हो तो बाद में उसे खोजने में काफी परेशानी होती है।


क्या आपके सामने भी कई ऐसी समस्या आई है आपको किसी खास मैसेज को ढूंढना पड़ा हो और आपका मैसेज ढूंढने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अगर हां, तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp app में एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप अगली बार ऐसी किसी परेशानी करने से बच सकते हैं।


कई बार ऐसी भी देखा गया है कि किसी खास मैसेज को सेव करने के लिए यूजर स्क्रीनशॉट लेते हैं लेकिन हम आज आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके बाद आपको स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं होगी और आपका मैसेज भी सेव हो जाएगा।


मैसेज सेव करने का तरीका


1- सबसे पहले तो आप व्हाट्सएप एप को ओपन करें।


2- इसके बाद आप जिस भी कॉन्टेक्ट के मैसेज को सेव करना चाहते हैं उनके साथ की गई अपने चैट को ओपन करें।


3- आप जिस किसी खास या विशेष मैसेज को सेव करना चाहते हैं तो मैसेज को होल्ड करके रखें।


4- मैसेज को प्रेस करके रखने पर आपको स्क्रीन के टॉप पर एक स्टार आइकन दिखाई देगा।


5- स्टार आइकन पर क्लिक कर आप अपने मैसेज को सेव कर सकते हैं। ये तो हुआ मैसेज को सेव करने का तरीका,


व्हाट्सएप पर मैसेज कैसे पढ़े


1- सबसे पहले व्हाट्सएप एप को ओपन करें।


2- इसके बाद दाहिनी और ऊपर की तरफ दिख रहे तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करें।


3- यहां आपको starred messages ऑप्शन नज़र आएगा।


4- इस ऑप्शन पर टैप करें, टैप करने के बाद आपको वो सभी मैसेज दिखाई देंगे जिन्हें आपने सेव करके रखा है।