
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। बुधवार को अफरीदी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को एक खास संदेश दिया। शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने घर में ही हैं और जरूरी इलाज कर रहे हैं। जब सोशल मीडिया पर उनकी बिगड़ती हालत की खबरों ने जोर पकड़ा तो अफरीदी ने खुद फेसबुक लाइव करते हुए फैंस को बताने का प्रयास किया कि ये खबरें सिर्फ अफवाह हैं और वो अब धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'उम्मीद है आप लोग ठीक होंगे। इसलिए सामने आ रहा हूं क्योंकि मैं अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चीजें सुन रहा हूं। मेरे लिए दो-तीन दिन मुश्किल थे लेकिन दिन गुजरते गए और तबीयत सही हो गई।'
अफरीदी ने आगे कहा, 'इस महामारी को बहुत ज्यादा सिर पर चढ़ाने की जरूरत नहीं। जब तक आप खुद नहीं लड़ेंगे, आपको पता नहीं चलेगा। मेरे लिए ये दिन मुश्किल थे। इन 8-9 दिनों में मुश्किल ये रही कि मैं अपने बच्चों को प्यार नहीं कर पा रहा हूं। उन्हें सीने से नहीं लगा पा रहा हूं. इस बीमारी से बस एहतियात रखनी जरूरी है।'
0 Comments