1. फोन में गूगल आईडी को लॉग आउट करें।
आप जब भी अपने मोबाइल को बेच रहे हैं या चेंज कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने गूगल आईडी को लॉगआउट कर ले ताकि आपका निजी डाटा सुरक्षित हो सके।
गूगल आईडी को लॉगआउट करने का तरीका यह होता है कि आप सबसे पहले अपने अकाउंट पर जाएं वहां पर आपको अकाउंट रिमूव करने का ऑप्शन दिखाई देगा आप जैसे उस पर क्लिक करेंगे आपका अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।
2. फोन बेचने से पहले बैकअप लेना जरूरी होता है।
अब जब भी अपना स्मार्टफोन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच रहे हैं तो आप सबसे पहले अपने मोबाइल का डाटा का बैकअप ले ताकि आपकी पर्सनल डाटा सुरक्षित रह सके और आपको किसी प्रकार की हानि नहीं उठानी पड़े।
मोबाइल में बैकअप बनाने के लिए आपको सेटिंग में जाकर बैकअप के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा। ऐसा करने से आपके सभी जरूरी दस्तावेज गूगल ड्राइव में सेव हो जाएंगे ।
3. स्मार्टफोन के पासवर्ड को जरूर डिलीट करें।
आप जब भी अपने मोबाइल फोन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच रहे हैं तो अपना पासवर्ड डिलीट करना ना भूलें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपका डाटा गलत व्यक्ति के हाथों में भी पड़ सकता है।
अपने स्मार्ट फोन का पासवर्ड डिलीट करने का तरीका बहुत ही आसान है सबसे पहले इसके लिए आपको ब्राउजर की प्रोफाइल में जाकर सेव पासवर्ड के विकल्प को चुनना होगा उसके बाद ही रिमूव का ऑप्शन आएगा अब कैसे क्लिक करेंगे आपका पासवर्ड डिलीट हो जाएगा।
4. स्मार्टफोन का फैक्टरी रिसेट करें।
आप जब अपने मोबाइल को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच रहे हैं तो आप सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट का लॉगआउट करना ना भूलें।
ताकि आपका पर्सनल डाटा किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों में ना पड़ जाए जिसका वह गलत फायदा उठा सकता है।
, इसके लिए अपने मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट करना अति आवश्यक होता है इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट नामक एक ऑप्शन आपके सामने खुलकर आएगा जिस पर आप क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल फैक्ट्री रिसेट हो जाएगा।
0 Comments