राजस्थान की राजधानी जयपुर से 31 किलोमीटर दूर एक कस्बा है रेनवाल। यहां के नरेंद्र कुमार गरवा ने समुद्री इलाकों में होनी वाली मोती की खेती करकेकमाल कर दिखाया। चार साल पहले शुरू किए गए इस नवाचार के दम पर नरेंद्र अच्छी कमाई कर रहे हैं।

300 गज के भूखंड में खेती
वन इंडिया हिंदी की टीम ने नरेंद्र की सीप से मोती बनाने की यूनिट पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया और इससे होने वाली कमाई के बारे में जाना। खास बात यह है कि लाखों रुपए की कमाई वाली यह यूनिट नरेंद्र ने महज 300 गज के प्लाट में लगा रखी है।

35 हजार रुपए शुरू की यूनिट
नरेंद्र ने बताया कि वर्ष 2016 में ओडिसा के सिफा संस्थान से छह का दिन प्रशिक्षण लेने के बाद रेनवाल ने सीप से मोती बनाने की इकाई शुरू की। पानी के छोटे-छोटे तलाब बनाने व कच्चा माल खरीदकर काम शुरू करने में करीब 35 हजार रुपए खर्च आया।
0 Comments