आज हम आपको बॉलीवुड की उन टॉप 5 फिल्मों के नाम बताएंगे जिनमें 2 फेमस अभिनेत्रियों ने काम किया लेकिन उनमें से एक हीरोइन को ज्यादा तारीफ मिली थी। तो चलिए देखते है।




1. कुछ कुछ होता है- साल 1998 की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में हमें शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी जैसी दो बड़ी अभिनेत्रियां देखने को मिली थी। दोनों ही अभिनेत्रियों ने शानदार अभिनय किया हालांकि दर्शकों ने काजोल की ज्यादा तारीफ की थी।




2. बाजीराव मस्तानी- संजय लीला भंसाली की चुनींदा फिल्मों में से एक 2015 की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आई थी। फिल्म में दो फेमस अभिनेत्रियां होने के बावजूद दीपिका पादुकोण को अपने अभिनय के लिए ज्यादा तारीफ मिली थी।




3. दबंग 3- दबंग फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। सलमान खान की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह इस फ्रेंचाइजी की लीड एक्ट्रेस थी लेकिन दर्शकों ने साईं मांजरेकर को ज्यादा पसंद किया था।




4. ऐतराज़- अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में 2 फेमस अभिनेत्रियां एक साथ नजर आई थी। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा की शुरुआती कैरियर में थी लेकिन बतौर नेगेटिव रोल करके प्रियंका ने करीना कपूर से ज्यादा लोकप्रियता बटोरी थी।




5. इश्क- साल 1997 की इस फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला जैसे कई सितारें एक साथ नजर आये थे। फिल्म में दोनों ही अभिनेत्रियों ने शानदार अभिनय किया लेकिन दर्शकों ने जूही चावला को फिल्म में ज्यादा पसंद किया था।