आज हम आपको विश्व क्रिकेट जगत के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ना खेल कर दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेला है तो आइए उन बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम जानते हैं

1. केविन पीटरसन



इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज केविन पीटरसन का जन्म इंग्लैंड में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका में हुआ था और युवा अवस्था में केविन पीटरसन इंग्लैंड आ गए जिसके बाद साल 2007 में उन्हें इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनाया गया।

2. इमरान ताहिर



साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी इमरान ताहिर की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। बता दे कि इमरान ताहिर मूल रूप से पाकिस्तानी है और उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था उन्होंने पाकिस्तान की टीम से अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है लेकिन, अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले ही इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका शिफ्ट हो गए जिसके बाद साल 2011 में उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम में जगह दी गई।

3. एंड्रयू सायमंड्स



एंडयू सायमंडस की गिनती ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में की जाती है जो कि क्वींसलैंड के रहने वाले हैं। एंड्रयू सायमंड्स का जन्म इंग्लैंड में हुआ था लेकिन, वह ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गए और ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए।

4. इमाद वसीम



इमाद वसीम मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम के शानदार बल्लेबाज हैं जिनका जन्म स्वानसिया में हुआ था जिसके बाद इमाद वसीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और जिसकी बदौलत साल 2015 में इमाद वसीम को पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।

5. रॉबिन सिंह



रॉबिन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्होंने सन 1999 में भारतीय टीम की ओर से खेला था लेकिन, आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि रॉबिन सिंह मूल रूप से भारतीय नहीं है उनका जन्म सन 1963 में त्रिनिदाद और टोबैगो में में हुआ था, जिसके बाद सन् 1989 में रॉबिन सिंह त्रिनिदाद छोड़कर मद्रास आ गए थे और उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।