शाओमी ने मी मिक्स 2 (Mi Mix 2) स्मार्टफोन साल 2017 में लॉन्च किया था। मी 6 के अतिरिक्त यह कंपनी की ओर से लॉन्च हुआ दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन था। इस स्मार्टफोन में शाओमी ने 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जो बेहद पतले बेजल के साथ आता है।
लॉन्चिंग के वक्त इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत में 35,999 रुपये थी। अब लगभग तीन साल बाद ये स्मार्टफोन 23 जून शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में 14,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। उस वक्त शाओमी का मी मिक्स 2 (Mi Mix 2) एक बेहतरीन स्मार्टफोन था, लेकिन क्या अब यह स्मार्टफोन अच्छा सौदा है। आइए जानते हैं इस बारे में...।
Mi Mix 2 स्पेसिफिकेशन्स
।
शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन की बात करें तो इस कीमत पर यह बेहतरीन बिल्ट-इन स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में सिरैमिक बैक और एलुमिनियम फ्रेम मिलता है। 20 हजार रुपये से कम कीमत में भारत में कोई भी दूसरा स्मार्टफोन नहीं मौजूद है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6जीबी LPDDR4X रैम और 128 जबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज के साथ आता है।
आज के दिन में भी यह एक बेहतरीन स्पेक कॉम्बिनेशन है। डिवाइस में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 2160 x 1080 pixels रेज्यूलेशन का है। हालांकि इसमें एचडीआर सपोर्ट और हायर रिफ्रेश रेट नहीं मिलता है।
इस सेगमें के अन्य डिवाइस के मुकाबले यह स्मार्टफोन बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में यूएसबी टाइप सी, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5, 4जी वोएलटीई, डुअल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3400 एमएएच की बैटरी और क्विक चार्ज 3 सपोर्ट मिलता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
।
क्या यह एक बेहतरीन डील है?
।
यदि स्पेक्स की बात करें तो यह एक आकर्षक स्मार्टफोन अभी भी है। लेकिन जल्द ही इस स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि आप अन्य कस्टम रोम्स ट्राइ कर सकते हैं। यदि आप एंड्रॉयड का ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, तो आप इस फोन को एक बार को खरीद सकते हैं, क्योंकि इसमें मीयूआई 12 मिलेगा, जो ज्यादातर स्मार्टफोन एक जैसे ही फीचर के साथ आता है। हालांकि इस फोन पर अब सिक्योरिटी पैच्स नहीं मिलेंगे। यदि आप इन बातों को दरकिनार कर दें तो इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है।
0 Comments