गूगल (Google) ने अपने प्ले स्टोर से 30 पॉपुलर ऐप्स(popular apps) को डिलीट कर दिया है, जिसमें कई ऐसी ऐप्स उपस्थित हैं जो आपकी फोटोज़ में ब्यूटी फिल्टर (beauty filter) ऐड करती हैं। गूगल ने ये कदम ऐप्स में उपस्थित मैलिशियस मैलवेयर (malicious malware) के चलते उठाया है। वैसे तो अब इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर (Google play store) से डाउनलोड नहीं किया जा सकता, लेकिन घबराने वाली बात ये है कि अभी भी 2 करोड़ लोगों ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया हुआ है।
मैलवेयर वाली 30 से ज़्यादा ऐप्स में से थे सबसे ज़्यादा खतरनाक थर्ड-पार्टी सेल्फी ऐप्स को पाया गया है। सिक्योरिटी रिसर्चर WhiteOps ने बताया कि ये ऐप्स यूज़र्स के साथ धोका करती है, व उनके बिना किसी लिंक पर क्लिक किए फोन में बेकार की ऐड्स व वेबसाइट खोल देती हैं।
WhiteOps ने इन 30 ऐप्स की लिस्ट जारी की है, जिसे Google Play Store से हटा दिया गया है। अगर आपने इनमें से किसी को भी डाउनलोड किया हुआ है तो फौरन डिलीट कर दें। । आइए देखें कौन सी हैं वह ऐप्स।
WhiteOps के मुताबिक कई मामलों में ऐसा भी पाया गया है कि यूज़र्स इन ऐप्स को एक बार डाउनलोड करने के बाद इसे डिलीट नहीं कर पा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कि इन ऐप्स को यूज़र्स के फोन में बंडल में ऐड दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था। पहला ऐप पब्लिश करने के बाद फ्रॉड करने वालों ने लगभग हर 11वें दिन नया ऐप पब्लिश किया। रिसर्चर ने बताया है कि इनसे में ज़्यादातर ऐसे ऐप्स है जो डिलीट करने से पहले करीब 17 दिन तक प्ले स्टोर पर उपस्थित रहे।
0 Comments