Salman Khan ने कुछ मौकों पर इस बात का खुलासा किया था कि उनका घर पर एक बार चोर घुस गया था। साल 2011 में शुरू हुआ प्रीति जिंटा के शो 'अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड' में पहले गेस्ट सलमान खान ही थे। प्रीति जिंटा के अच्छे दोस्त रहे सलमान खान ने खुलासा किया कि उनके घर में आधी रात को चोर घुस गया था।

उन्होंने बताया, 'एक दिन रात को क्या हुआ था कि घर पर किसी का जन्मदिन था करीब दो बजे हम सो गए। रात में मेरी आंख खुली, तो मुझे दीवार पर एक बड़ा सा साय दिया। एक आदमी बड़ा सा। मैंने कहा क्या है ये, भूत है क्या। तो मैंने अरबाज को उठाने की कोशिश की। उसने मुझे देखा तो मैंने मुंह पर अंगुली रख उसे चुप रहने का इशारा किया। फिर मैंने देखा कि ये तो कुछ गड़बड़ है। थोड़ा सा लुक शिफ्ट किया तो एक इतना सा आदमी दिखा, एक नॉर्मल सा आदमी जिसका शेडो दीवार पर था। तो मैंने अरबाज से धीरे से कहा एक, दो, तीन और पकड़ लो। तो वो चोर निकला। पकड़ कर बांध दिया। छोटा सा था वह।'

सलमान ने आगे बताया, 'पूछा क्यों कौन है तो बोला चोर हूं पहली बार चोरी करने की कोशिश की, पकड़ा गया। फिर हमने पूरा चेक किया। तो हमने पूछा ये वॉकमैन किसका पहना, तो उसने बोला सर आपका पहना। फिर बोला पैसे निकालो, उस समय हमारे पास पैसे तो होते नहीं थे। पांच रुपए निकाले। पार्टी चल रही थी, खाना इतना था, सोचा चोरी करूंगा, खाना खाकर निकल जाऊंगा। उसे फिर हमने खाना खिलाया। मम्मी पापा उठ गए पूछा कौन है ये, हमने कहा चोर है। चोर को खाना खिला रहे हो। अब पुलिस को तो पहले ही कॉल कर दिया था। हमने उसको पानी का पाइप होता है ना, कॉन्क्रिट का, उसमें हमने उसको बांध के चले गए। और वहां से पुलिस की वैन आ रही थी। तो हम लोग ऊपर चले गए और हमने देखा कि वो भाग गया।'

बता दें कि सलमान खान ने यह किस्सा बिग बॉस मराठी के एपिसोड में भी बताया था। उन्होंने यहां यह भी बताया था कि उसके बाद तीन-चार साल वो मिला था मुझे। बोला, बाबा मैं वो चोरी करने को आया था, आपने छोड़ा उसके बाद मैं कभी चोरी नहीं किया।