Tata Motors Hyundai Motors Online Car Sale Discount Offers : अगर आपने नयी कार खरीदने का प्लान बना रखा है और कोरोना वायरस लॉकडाउन इसके आड़े आ रहा है, तो यह खबर आपके काम की है.





लॉकडाउन के चलते भले ही आप घर से बाहर न जा पाएं, लेकिन नयी कार खरीदने की आपकी हसरत पूरी करने आया है डिजटिल प्लेटफॉर्म, जहां आपकी मनचाही कार आप तक खुद चलकर आयेगी.





जी हां, टाटा मोटर्स ने जहां अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए ऑनलाइन मंच क्लिक टू ड्राइव की पेशकश की है, वहीं ह्युंडई ने क्लिक टू बाय लेकर आया है. इस मंच पर ग्राहकों को कंपनी के यात्री वाहनों की खरीद से जुड़ा पूरा डिजिटल बिक्री अनुभव मिलेगा.





कार कंपनियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मंच पर देशभर में मौजूद सेल आउटलेट्स जुड़े रहेंगे. इस मंच से ऑर्डर करने पर ग्राहकों को वाहन की घर पर डिलीवरी दी जाएगी.






ग्राहक टाटा मोटर्स के क्लिक टू ड्राइव या ह्युंडई के क्लिक टू बाय मंच पर पंजीकरण कराकर इन कंपनियों के पोर्टफोलियो में से अपनी पसंद की कार बुक करा सकते हैं. पसंदीदा कार चुनने में आपकी मदद के लिए वीडियो उपलब्ध होंगे, जो कार से जुड़ी हर एक बारीक जानकारी देंगे.






कार पसंद करने के बाद ग्राहक अपने पास के डीलर का चुनाव कर सकते हैं और बाद की तारीखों पर घर पर डिलीवरी या बाद में स्टोर से खुद गाड़ी ले जाने का विकल्प चुन सकते हैं.






बता दें कि इस डिजिटल मंच पर ग्राहक वाहन के बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं. उसके बाद ग्राहक को उसके खरीद की पूरी जानकारी मेल पर दी जाएगी. साथ ही कंपनी के कॉल सेंटर से उनको मार्गदर्शन मिलेगा.






ये तो बात हो गई आपकी सुविधा की, अब बात करें आपके फायदे की, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार खरीदने पर टाटा और ह्युंडई आकर्षक डिस्काउंट भी दे रही हैं. आइए जानें किस कार की ऑनलाइन खरीद पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है-






Tata Harrier ₹30,000


Tata Tigor ₹25,000


Tata Tiago ₹20,000


Hyundai Santro ₹40,000


Grand i10 ₹45,000


Elite i20 ₹35,000


Grand i10 NIOS ₹25,000


Elantra ₹100000


Tucson ₹53,000.






डिस्क्लेमर : उपरोक्त छूट अलग-अलग शहरों में भिन्न हो सकती है. अपने शहर में छूट की वास्तविक राशि जानने के लिए कृपया अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें.