कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के चलते बीसीसीआई ने क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर देते हुए बहुत यादगार व खास मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर 7 से 14 अप्रैल तक प्रसारित किया जाएगा।



बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए इसकी सूचना देते हुए अपने प्लान में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2003 की ट्राई सीरीज, 2000 में साउथ अफ्रीका का भारत दौरा, 2001 में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, 2002 में वेस्टइंडीज का भारत दौरा, 2005 में श्रीसलंका का भारत दौरा अन्य कई खास मैचौं की हाईलाइट्स डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगी।



ोरोना वायरस के चलते आईपीएल खेलों में निहायती देरी के बाद क्रिकेट फैंस हताश से हो गए हैं क्योंकि आईपीएल खेलों के सीजन-13 के खेले जाने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसे में खास मैचों का हाईलाइट प्रसारण क्रिकेट फैंस के लिए नई चेतना जैसा होगा।