इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रही है यह वायरस ना केवल लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है ।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गए कई देशों ने अपने देश में लोक डाउन भी कर दिया है ऐसे में हर जगह के उद्योग व धंधे बंद हो गए हैं इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के लगभग सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है ।

स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है वही कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए दुनिया भर की हस्तियां अपनी तरफ से संभव कोशिश कर रही है । उन्हीं में से बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी हैं प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ ही लोगों को इस वजह से बचने के लिए जागरूक भी कर रही है ।

इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि वह अब स्कूल के बच्चों की भी मदद करेंगे इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया से दी है । प्रियंका चोपड़ा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है इस वीडियो में उन्होंने लोक डाउन की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर के बारे में चिंता जताई । उन्होंने कहा इस समय में लोगों के लिए यह जरूरी होना चाहिए की वे समुदाय के तौर पर एक साथ आए और लोगों की मदद करें ।

मैं अपने पार्टनर के साथ मिलकर लॉस एंजेलिस के बच्चों को हेडफोन देने का काम कर रही हूं जिससे वह वर्चुअल क्लासरूम अटेंड कर सकें । सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का वीडियो बहुत ही ट्रेंड कर रहा है उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं ।
0 Comments