क्रिकेट मौजूदा समय में तीन फॉर्मेट में खेला जाता है। जिसमें वनडे प्रारूप बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि इसके बाद क्रिकेट दुनिया भर में खूब लोकप्रिय हुआ। इसलिए इस फार्मेट में हर टीम के लिए पहली जीत बेहद मायने रखती है।

अफगानिस्तान
एशिया की उभरती हुई क्रिकेट टीम अफगानिस्तान ने 19 अप्रैल साल 2009 में बेनोनी में हुए वनडे में स्कॉटलैंड को हराकर अपना पहला वनडे मैच जीता था।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 जनवरी सन् 1971 में पहला वनडे मैच खेला गया था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
बांग्लादेश
17 मई साल 1998 में बांग्लादेश ने केन्या को हैदराबाद में 6 विकेट से मात देकर वनडे में पहली जीत दर्ज की थी।
बरमुडा
दुनिया की कमजोर टीमों में शुमार बरमुडा ने 17 मई साल 2006 में कनाडा को पोर्ट ऑफ स्पेन में 3 विकेट से हराकर अपना पहला वनडे जीता था।
कनाडा
11 फरवरी साल 2003 में बांग्लादेश को डरबन में 60 रन से हराकर कनाडा ने अपना पहला वनडे मैच जीता था।
इंग्लैंड
24 अगस्त सन् 1972 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने वनडे में अपनी जीत का सिलसिला शुरू किया था।
हॉन्गकॉन्ग
16 नवंबर 2015 को दुबई में खेले गए वनडे मैच में हॉन्गकॉन्ग ने 89 रन से जीत दर्ज करके अपना पहला वनडे मैच जीता था।
भारत
वनडे डेब्यू के साल भर बाद भारतीय टीम ने अफ्रीका को लीड्स में 10 विकेट से करारी मात देकर अपना पहला वनडे मैच जीता था।
आयरलैंड
5 अगस्त साल 2006 में आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को 85 रन से हराकर अपना पहला वनडे मैच जीता था।
केन्या
29 फरवरी सन् 1996 में केन्या ने वेस्टइंडीज को पुणे में 73 रन से हराकर अपना पहला वनडे जीता था।
नामिबिया
ओमान के खिलाफ 27 अप्रैल 2019 को विंडहोक में नामबिया ने 145 रन से बढ़ी जीत दर्ज करके अपना पहला वनडे जीता था।
नेपाल
3 अगस्त 2018 में बेहद रोमांचक मैच में अमस्टेल्वीन में नीदरलैंड को एक रन से हराकर नेपाल ने अपना पहला वनडे मैच जीता था।
नीदरलैंड्स
3 मार्च साल 2003 में नीदरलैंड ने नामिबिया को ब्लोंफोंटेंन में 64 रन से करारी शिकस्त देकर वनडे में पहला मैच जीता था।
न्यूजीलैंड
कीवी टीम ने 11 फरवरी सन् 1973 में पाकिस्तान को क्राइस्टचर्च में 22 रन से मात देकर वनडे में अपनी जीत का सिलसिला शुरु किया था।
ओमान
खाड़ी देश ओमान ने 14 अगस्त साल 2019 में नामिबिया को अबरदीन में 4 विकेट से हराकर अपना पहला वनडे मुकाबला जीता था।
पाकिस्तान
एशिया की बेहतरीन वनडे टीमों में से एक पाकिस्तान ने 31 अगस्त सन् 1974 में नॉटिंघम में इंग्लैंड से 7 विकेट से हराकर अपना पहला वनडे मैच जीता था।
दक्षिण अफ्रीका
14 नवंबर सन् 1991 में भारत को दिल्ली में हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से हराकर अपना पहला वनडे जीता था।
श्रीलंका
वनडे विश्वकप 1996 में चैंपियन बनने वाली श्रीलंका ने 16 जून सन् 1979 में मैनचेस्टर में भारत को 47 रन से मात देकर वनडे क्रिकेट में जीत का सिलसिला शुरु किया था।
वेस्टइंडीज
पहले दो वनडे विश्वकप जीतने वाली वेस्टइंडीज ने 7 सितंबर सन् 1973 में इंग्लैंड को द ओवल मैदान पर 8 विकेट से मात दिया था। जो वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट में पहली जीत थी।
जिम्बॉब्वे
9 जून सन् 1983 में नॉटिंघम में खेले गए अपने पहले ही वनडे मैच में जिम्बॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराकर सभी को हैरान कर दिया था।
0 Comments