झुंझुनूं. सामने नेहरू पार्ककी दीवार के पास रुपए डालने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। रुपए डालने वाला संदिग्ध व्यक्ति रात को करीब तीन से छह बजे तक नेहरू पार्कके फुटपाथ पर सोया रहा और फिर रुपए पत्थर के नीचे दबाकर चला गया। कोतवाली थानाधिकारी गोपालसिंह ढाका ने बताया कि खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में उक्त व्यक्ति तीन घंटे तक पार्कके फुटपाथ पर सो रहा है। इसके बाद यह व्यक्ति झुकता है और एक पत्थर उठाकर कुछ दबा रहा है। फिर यहां से निकल जाता हैऔर कुछ देर इधर-उधर घूमता रहता है। फिर जिला परिषद वाले सर्किल से होते हुए मंडावा मोड़ की तरफ निकल जाता है और भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास से निकलने वाली एक गली में चला जाता है। आगे सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से व्यक्ति का पता नहीं चल पाता हैकि यह आगे कहां पर जाता है। फिलहाल संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कंधे पर बैग भी है
संदिग्ध व्यक्ति के कंधे पर एक बैग भी लटका हुआ है। यह व्यक्ति किस तरफसे और कहां से आया हैइसका पता नहीं लग पा रहा है।

नवलगढ़ में रोड पर पड़े मिले 10 रुपए के नोट
नवलगढ़. कस्बे में कोठी रोड पर पीपली चौक के पास रविवार शाम को रुपए पड़े होने पर सनसनी फेल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को जब्त किया है। सभी नोट दस-दस रुपए के हैं। जानकारी के अनुसार कस्बे में कोठी रोड पर पीपली चौक के पास रविवार शाम को 10-10 के पांच नोट मुड़े हुए पड़े हुए थे। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोटों को एक थैली में डालकर जब्त कर लिए। रोड पर नोट किसने डालने हैं पुलिस इसकी जांच करने में जुटी हुई है।