चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोनावायरस आज दुनिया भर में अपना कहर बरपा रखा है. जिसके चलते हर देश के वैज्ञानिक और डॉक्टर इससे जुड़ी हर जानकारी पाने में लगे हुए हैं. दुनिया में आने वाली रिपोर्ट से पता चला है कि कमजोर फेफड़े वाले लोग कोरोनावायरस के जल्द शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि अपने फेफड़ों को मजबूत कर स्वस्थ रखा जाए. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके फेफड़ों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होंगे.




चलिए जानते हैं फेफड़ों को मजबूत बनाने के उपाय-


1 .मेथी की चाय-


मेथी आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को थोड़े से पानी में चार- पांच मिनट तक उबालें और फिर इस पानी को छानकर चाय की तरह पी लें. मेथी की चाय आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी मानी जाती है. आप दिन में एक- दो कप मेथी की चाय पी सकते हैं. ध्यान रखें इसमें चीनी या शहद ना मिलाएं. मेथी की चाय पीने से शरीर में बलगम घटता है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या कोरोनावायरस ऐसी बीमारी जिनके कारण फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा होता है और बलगम ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है, मेथी की चाय बलगम को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है.


2 .गुनगुना पानी पिए-


फेफड़ों में बलगम जमा होना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गुनगुना पानी से बलगम टूटता है और तरल तरल बनता है. जिससे इसे निकलने में आसानी होती है. इसके लिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक बेहद आसान उपाय है कि आप प्रतिदिन गुनगुना पानी पिए. पानी के अलावा दूसरे तरह का तरल जैसे जूस, शरबत, नींबू पानी, छाछ, दूध आदि पीते रहने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं.


3 .हल्दी-


भारत में हल्दी के औषधीय गुणों का प्रयोग पुराने जमाने से किया जाता रहा है. हल्दी जहां एक ओर खाने के स्वाद और रंग को बढ़ा देती है. वहीं इसका उपयोग त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है. हल्दी को हम गोल्डन स्पाइस के रूप में भी जानते हैं. हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. जिसके कारण यह हमारे फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है. इसलिए फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है.


4 .ग्रीन- टी-


ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, विभिन्न कैंसर से बचाने और हमारे फेफड़ों से तरल पदार्थ को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ग्रीन टी में मौजूद जड़ी बूटियां हमारे फेफड़ों की लाइनिंग से बलगम को ढीला करने में मदद करती है और ग्रीन- टी में एंटीमाइक्रोबॉयल होती है. इसलिए फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए ग्रीन- टी दिन में दो बार पिए.


5 .अदरक-


अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो श्वसन पथ से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है. अदरक में पोटेशियम, मैग्नीशियम, beta-carotene और जिंक सहित कई विटामिन और खनिज शामिल है. अदरक के कुछ तत्व फेफड़ों के कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए भी जाना जाता है आप कई व्यंजनों में अदरक को शामिल कर सकते हैं या अदरक की चाय के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं.


6 .पुदीने-


पुदीना ना केवल आपके सांस को बेहतर बनाने का काम करता है बल्कि इसमें स्वास्थ्य लाभ भी है जो पेट, छाती और सिर के लिए अच्छे हैं. फेफड़ों में संक्रमण के कारण बैक्टीरिया से लड़ने के लिए नियमित रूप से आप पुदीने की चार- पांच पत्तियों को चबा लें.