
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पूछे जाने पर पीएम मोदी ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन एक दम से समाप्त न करने की सलाह दी।
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पूछे जाने पर पीएम मोदी ने 15 अप्रैल से लॉकडाउन एक दम से समाप्त न करने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के हालात को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन समाप्त करने की योजना बनाई जाए। इस बात का पूऱा ख्याल रखा जाए कि भीड़ भाड़ न होने पाए। सब कुछ सामान्य हो गया है, यह समझ कर आम दिनों की तरह लोग सड़क पर न उतर जाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से जंग जारी है। इस संसर्गजन्य बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सोशल डिसटैसिंग जरूरी है। 15 अप्रैल के बाद से हालात को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन समाप्त करने की योजना बनाई जाए। धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों को समयबद्ध तरीके से लॉकडाउन से मुक्त किया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी धर्म के प्रमुख गुरुओं व धार्मिक नेताओं से अनुरोध करने की आवश्यकता है कि किसी भी हालत में भीड़ का जमावड़ा न करें और सामाजिक अंतर का पालन किया जाए। मुख्यमंत्री उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 1500 बेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए वहीं रहने की व्यवस्था की गई है। पुणे में केवल कोविड-9 मरीजों के लिए अस्पताल बनाया जा रहा है। चार मेडिकल कॉलेज और नर्सेस के एमबीबीएस विद्यार्थियों को विशेष कक्ष के लिए तैयार किया गया है। नए प्रोटोकॉल के अनुसार (मानक के अनुसार) हम अन्य बीमार लोगों के लिए अस्पताल के बाहर से अलग से व्यवस्था कर रहे हैं। मनपा अधिकारियों और पुलिस की देखरेख में लॉज, क्लब, विवाह हॉल लिए गए हैं। क्वारंटाइन के लिए जरूरत पड़ी तोे और बड़ी जगह का प्रबंध किया जाएगा। मुंबई मनपा के अधीन अस्पतालों में केवल आइसोलेशन के लिए केवल 28 बेड थे, अब इसे बढ़ाकर 2800 बेड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन के तुगलिगी जमात के मरकज में शामिल होकर वापस आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। दिल्ली जैसी स्थिति राज्य में उत्पन्न न हो इसलिए सभी धर्म गुरुओं औेर धार्मिक नेताओं से आव्हान किया गया है कि सामुहिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन न किया जाए। सोशल डिसटैंसिग पर अमल करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। निजी प्रयोगसालाओं को जांच की अनुमति मिलने के बाद से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएम उद्धव ने बताया कि बेसहारा और अन्य राज्यों के श्रमिकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्रदेश में तीन हजार आश्रय केंद्रों केे माध्यम से 3 लाख 25 हजार लोगों के रहने और उन्हें दो समय का भोजन दिया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग जिस राज्य में भी फंसे हुए हैं, वे वहीं रहें। उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि पीपीई किट, एन 90 मास्क, अन्य चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता है। यदि स्थानीय स्तर पर आवश्यक उपकरण विनिर्माण उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और यदि उनका उत्पादन प्रमाणित है तो हम अपनी क्षमता को अधिक बढ़ा सकते हैं
0 Comments