रामायण के हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह पहले ऐसे स्पोर्ट्स पर्सन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया हैं




रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर से टेलीविजन पर प्रसारित हो रही है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में दर्शकों को फिर से ये शो देखने को मिल रहा है। सुर्खियां ये है कि आज भी रामायण को बाकी टीवी शोज से ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। टीआरपी चार्ट में रामायण ने फिर से सारे शोज के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वैसे शो में स्टार्स द्वारा निभाए गए सभी किरदार खूब पसंद किए गए। रामायण में सबसे बड़ा अभिनय भगवान हनुमान का एक्टर और रेसलर रहे दारा सिंह ने निभाया था। कम ही लोग जानते हैं कि उस जमाने में दारा सिंह ने रामायण के लिए मोटी रकम वसूल की थी। 




रामानंद सागर की रामायण के लिए दारा सिंह को सबसे सटीक पाया गया था। उन्होंने अपने किरदार को शो में बखूबी निभाया भी था। दारा सिंह का हुनर और लंबी-चौड़ी पर्सलैनिटी उनके किरदार को बहुत शूट करती थीं और उनके किरदार को बहुत पसंद भी किया गया है। उन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छे स्टार्स को फेल कर दिया था।




दारा सिंह को उस वक्त जिस राशि का भुगतान किया गया वो किसी भी बड़े एक्टर को मिलने वाली फीस से कम नहीं थी। भगवान हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह को 30 से 33 लाख रुपए दिए जाते थे। जो कि आज करीब 10-20 करोड़ के बराबर हैं। 




छोटे परदे पर राम-सीता के जीवन को लेकर बना ये पहला शो था। जिसे रामानंद सागर खास फैमिली टाइम के रूप में लेकर आए थे।