
दोस्तों आजकल के अधिकतर काम तो डिजिटल हो गए हैं। इसलिए हमारे जीवन में इंटरनेट का महत्वपूर्ण स्थान बन चुका है। अब नौकरी से लेकर शिक्षा तक सभी ऑनलाइन ही होते हैं। सभी ऑनलाइन कामों के लिए हमारे डिवाइस में अच्छी इंटरनेट स्पीड होनी चाहिए। बिना इंटरनेट स्पीड के कोई भी डिजिटल कार्य नहीं हो पाता है। यदि अच्छी इंटरनेट स्पीड होती है तो सभी कार्य आसानी से तथा जल्दी हो जाते हैं। इसलिए जिन देशों में इंटरनेट स्पीड अच्छी है, उन देशों में डिजिटल काम जल्दी हो जाते हैं। आज हम ऐसे पांच देशों के बारे में जानेंगे, जहां इंटरनेट स्पीड सबसे अधिक है।

1.ताइवान
ताइवान दुनिया का सबसे फास्ट इन्टरनेट स्पीड वाला देश है। ताइवान में इंटरनेट स्पीड लगभग 85 Mbps है। यहां पर एक HD movie डाउनलोड करने में लगा समय 8 मिनट है।
2.सिंगापुर
सिंगापुर दुनिया में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। सिंगापुर में इंटरनेट स्पीड 70 Mbps है। यहां पर एक HD movie डाउनलोड करने में लगने वाला समय 9 मिनट है।

3.जर्सी
Jersey दुनिया के सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले देशों में गिना जाता है। यहां इंटरनेट स्पीड लगभग 67 Mbps है। यहां एक HD movie डाउनलोड करने में लगने वाला समय 10 मिनट है।
4.स्वीडन
स्वीडन वैसे तो इतना प्रसिद्ध नहीं है। परंतु यहां इंटरनेट स्पीड अच्छी मिलती है। स्वीडन की इंटरनेट स्पीड 55 Mbps है। यहां एक HD movie डाउनलोड करने में लगभग 12 मिनट का समय लगता है।
5.डेनमार्क
डेनमार्क पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर भी अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है। डेनमार्क में इंटरनेट स्पीड 50 Mbps है। यहां पर एक HD movie डाउनलोड करने में लगभग 13 मिनट का समय लगता है।
0 Comments