
Aarogya Setu App: देश में कोरोनावायरस के कारण लगा लॉकडाउन अब 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ किया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण का खतरा नहीं होगा, उन स्थानों पर 20 अप्रैल के बाद जरुरी छूट दी जाएगी। जैसा आप जानते हैं कि देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना संक्रमण को लेकर हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, यहां लोगों को न बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर के लोगों को इन हॉटस्पॉट जगहों पर आने की अनुमति दी जा रही है। कोरोना के सबसे अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है।
लेकिन जिन जगहों पर 20 अप्रैल के बाद छूट दी जाएगी, या जब लॉकडाउन पूरी तरह बंद हो जाएगा तब लोगों को आने जाने की छूट दी जाएगी। लेकिन इस छूट के लिए आपको ई पास की जरुरत पड़ सकती है। ई पास कोई सरकार नहीं जारी करेगी बल्कि उसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी की गई आरोग्य सेतु ऐप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करनी होगी।
0 Comments