सूर्योदय तथा सूर्यास्त को दिन और रात का संधि समय मना जाता है, इसीलिए शास्त्रों में इस समय को काफी महत्त्वपूर्ण माना गया है, शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करना शुभ नही माना जाता है, तो आज हम आपको ऐसे ही 5 कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- घर में तुलसी का होना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे का स्पर्श नही करना चाहिए और न ही उन्हें जल देना चाहिए, इससे धन की देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर से समृद्धि दूर हो जाती है।

2- सूर्यास्त के समय या इसके तुरंत बाद न तो सोना चाहिए और न ही भोजन करना चाहिए, इससे न सिर्फ धन हानि होती है, बल्कि स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां भी होने लगती हैं।

3- सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करना भी अशुभ माना जाता है, शास्त्रों के अनुसार तो सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोछा करने से घर की खुशियों और गुडलक समाप्त हो जाता है, सूर्यास्त के दौरान घर पर बैठे रहने या पढ़ने के बजाए खेलना चाहिए या कोई शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए, इसीलिए शाम का समय अक्सर टहलने और खेलने को कहा जाता है।

4- सूर्यास्त के बाद कभी भी अपने बालों को ना काटें और ना ही शेव करवाएं, कई लोगों सूर्यास्त के बाद बाल कटा लेते हैं या फिर शेव कर लेते हैं, ऐसा करने से जीवन पर नकरात्मक असर होता है और धन हानि हो जाती है।

5- सूर्यास्त के बाद कपड़े नही धोने चाहिए ऐसा करने से घर में कलह बढ़ता है, और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगते हैं, इसलिए कपड़े हमेशा दिन में ही धोने चाहिये।
0 Comments