
पाकिस्तान में कोरोना से एक क्रिकेट खिलाड़ी की मौत हो गई है. सरफराज का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया था. उन्हें तीन दिन पहले पेशावर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे.
सरफराज ने 1988 में डेब्यू किया था. सरफराज बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज थे. उन्होंने 6 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले थे. अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में उन्होंने 96 रन बनाए थे.
सरफराज ने पेशावर के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 616 रन बनाए थे. उन्होंने 1994 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया था. सरफराज संन्यास लेने के बाद क्रिकेट कोच बन गए थे.
संन्यास के बाद उन्होंने अंडर-19 टीमों को कोचिंग भी दी थी. साथ ही उन्होंने पेशावर की सीनियर टीमों को भी कोचिंग दी.
सरफराज के परिवार के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सरफराज में 10 दिन पहले उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए.
जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. पाकिस्तान में कोविड के करीब 6,383 मामले सामने आए हैं. पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के चलते 111 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
0 Comments