शिमला मिर्च को मुख्य रूप से सब्जी, सलाद, गार्निशिंग या चाइनीज फूड में इस्तेमाल किया जाता है। लाल, हरे और पीले रंग में मिलने वाली शिमला मिर्च सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। अगर आपको नहीं पता, तो जरूर जानना चाहिए शिमला मिर्च के यह बेहतरीन 5 लाभ -




इम्युनिटी बढ़ाने के लिए: शिमला मिर्च में विटामिन सी, ए, फोलेट, और डाइटरी फाइबर सहित विभिन्न पोषक तत्वों से भरी शिमला मिर्च का सेवन करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। शिमला मिर्च विटामिन सी से भरपूर होती है और यह संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद करती है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करती है और सूजन कम करने के लिए भी जानी जाती है।


कैंसर से बचाव: शिमला मिर्च में ऐंटि-ऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं, जो कैंसर से बचाव में मददगार हैं। सल्फर यौगिकों और लाइकोपीन की मौजूदगी भी कैंसर के खतरे को कम करने का काम करता है।




दिल की सेहत के लिए: कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होने के कारण इसके सेवन से दिल सेहतमंत रहता है। धमनियां कभी भी बंद नहीं होती और इससे दिल की सेहत बनी रहती है।


दर्द से राहत: शिमला मिर्च एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है। जो लोग इसका सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी दर्द का अहसास नहीं होता। दरअसल, शिमला मिर्च में मौजूद पोषक तत्व दर्द को स्पाइनल कॉर्ड तक जाने से रोकते हैं।




आंखों के लिए उपयोगी: शिमला मिर्च में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए उपयोगी है। साथ ही इसमें मौजूद यौगिक उम्र की वजह से होने वाली आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करती है।